समर कार्निवल में महिलाओं ने की शॉपिंग, बच्चों ने खेले गेम
कार्यक्रम में सभी व्यवस्थाएं बहुमंडल की महिलाओं ने की और समाज की 15 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
सिटी भास्कर | जोधपुर
बाड़मेर जैन समाज कुशल मणि बहुमंडल की महिलाओं की ओर से शनिवार को महावीर कॉम्प्लेक्स में समर कार्निवल आयोजित किया गया। इसमें शॉपिंग जोन, फूड जोन और गेम जोन बनाए गए, जिनमें करीब 55 स्टॉल्स लगाई गईं। समाज की महिलाओं की ओर से इस तरह का यह पहला आयोजन है। बहुमंडल की अध्यक्षा कंचन डूंगरवाल ने बताया कि कार्निवल की सभी व्यवस्थाएं समाज की महिलाओं ने ही की। एसीपी वंदना सिंघवी मुख्य अतिथि थीं। सुशीला बोहरा, प्रशंसा मेहता, शैलेंद्र भंडारी, श्याम बोथरा, दानमल डूंगरवाल बतौर अतिथि उपस्थित थे। एसीपी वंदना ने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होंगी तभी समाज और देश प्रगति कर पाएगा। कार्यक्रम में समाज की 15 प्रतिभाओं को उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
शॉपिंग जोन में बैग्स, साड़ी-सूट, बंधेज दुपट्टों, घरेलू सामान, बेबी प्रोडक्ट्स, नेल आर्ट, ज्वैलरी, इंर्पोटेेड आइटम्स की स्टॉल्स लगाई गई। अल्पना लदवानी की नेल आर्ट की स्टॉल ने सबको अट्रेक्ट किया। इस स्टॉल पर डिफरेंट डिजायन के हैंड क्राफ्टेड आर्टिफिशियल नेल्स उपलब्ध थे। फूड जोन में होममेड केक, कप केक, मफिंस, डोनट्स, चॉकलेट्स आदि की स्टॉल्स लगाई गईं। गेम जोन में बच्चों ने कई तरह के गेम्स ऑर्गेनाइज किए। कार्निवल के दौरान चार लक्की ड्रॉ और एक बंपर लक्की ड्रॉ खोला गया। पहले तीन राउंड्स में भारती जैन, हिमांक बोथरा और रेखा बाफना विजेता रहे। उन्हें सारिका व मनीष धारीवाल की ओर से प्राइज दिए गए।