घर सजाने में अब यूज हो रही केटल, पेंटिंग से बनी अट्रैक्टिव और रीजनेबल भी
इन केटल को आप टी-स्टॉल पर देखें तो शायद इस तरह से नहीं सोच पाएंगे लेकिन अब ड्राइंग रुम सजाने में महिलाओं को पेंट की हुई ये कैटल्स काफी पसंद आ रही हैं। वैसे भी होम डेकोर अपने खुद की बनाई क्रिएटिव चीजों से हो तो उसकी अपनी ही एक फीलिंग होती है। केटल पेंटिंग एक ऐसी आर्ट है जिसके जरिए बहुत कम खर्च में काफी अट्रैक्टिव होम डेकोरेशन किया जा सकता है। इन कलरफुल केटल्स को बॉलकनी, गार्डन, ड्राइंग रूम के साथ-साथ अपने ऑफिस में सजाया जा सकता है। यही नहीं, कैफे और रेस्टोरेंट्स के डेकोरेशन में भी ये केटल्स काफी पॉपुलर है। इस पेंटिंग के लिए एक्रेलिक कलर्स का यूज किया जाता है जो कि एल्यूमीनियम की केटल पर अच्छा इफेक्ट देता है। इन केटल्स पर मधुबनी, वर्ली, फंकी, डॉट मांडला और एब्सट्रेक्ट टाइप्स की पेंटिंग्स की जा सकती है। मधुबनी से केटल्स में ट्रेडिशनल लुक आता है। वहीं वर्ली डॉट मांडला बनाना उन लोगों के लिए भी आसान है जिन्हें पेंटिंग्स नहीं आती। गंदा होने पर इन केटल्स को धोया जा सकता है पर स्क्रब नहीं करें। हर्षा गुप्ता बता रही हैं केटल पेंटिंग्स के टाइप्स...
मधुबनी पेंटिंग
इसके लिए केटल पर बेस कलर में ब्राइट कलर यूज किया जाता है। इसमे ट्रेडिशनल लुक देते हुए पिकॉक, फिशिंग, रूरल केरेक्टर्स, बोडर्स आदि बनाई जाती है।
डॉट मांडला
यह इतना इजी है कि जिसे पेंटिंग नहीं आती, वह भी इसे बना सकता है। इसमें बेस कलर ब्लेक यूज होता है। इसे बनाने के लिए ईयर बर्ड्स और टूथपिक का यूज करके केटल पर डिफरेंट कलर्स में डिफरेंट साइज की डाट्स से सर्कल बना दी जाती है।
फंकी पेंटिंग
इस पेंटिंग में फंकी दिखने वाली कोई भी चीज बनाई जा सकती है। लोकल कल्चर के कैरेक्टर्स, कार्टून्स, फिल्मी किरदार इस पेंटिंग में पॉपुलर है।
वर्ली पेंटिंग
इसमें बेस कलर में ज्यादातर लाइट कलर्स यूज किये जाते हैं। इस पेंटिंग में नेचर से जुड़ी चीजें जैसे समुद्र, पहाड़, पेड़, बादल, एनिमल्स आदि बनाए जा सकते हैं। इसमें म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स भी बनाए जा सकते हैं।
एब्सट्रेक्ट पेंटिंग
इसमें केटल पर कोई भी एक बेस कलर लेकर उस पर ज्योमेट्रिकल साइन बना सकते हैं। इसके अलावा दिल, पान, ताश के पत्ते आदि भी इसमें बनाए जा सकते हैं।