पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • हाईकोर्ट व अधीनस्थ अदालतों का बदला समय, कुछ वकील लेट पहुंचे

हाईकोर्ट व अधीनस्थ अदालतों का बदला समय, कुछ वकील लेट पहुंचे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्य पीठ, जयपुर पीठ व प्रदेश के सभी अधीनस्थ अदालतों में सुनवाई का समय सोमवार से बदल गया। जोधपुर मुख्य पीठ में पहले दिन कुछ वकील देरी से पहुंचे, इस वजह मुकदमे पासओवर हो गए, हालांकि बाद में इन मुकदमों को बेंच ने सुना।

ग्रीष्मकाल में हर साल हाईकोर्ट व अधीनस्थ अदालतों के समय में बदलाव किया जाता है। इस साल समय में बदलाव की अधिसूचना फरवरी में ही जारी कर दी गई थी। सोमवार को सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक हाईकोर्ट में विभिन्न मामलों की सुनवाई हुई। इसी तरह अधीनस्थ अदालतों में सुबह आठ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक सुनवाई हुई। समय परिवर्तन के बाद पहला दिन होने की वजह से कई वकील समय पर नहीं पहुंच पाए, जबकि कुछ वकील समय से पांच-सात मिनट पहले भी पहुंचे थे। दोपहर एक बजे बाद कोर्ट में अन्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल काफी कम नजर आई। यह नई व्यवस्था एक जुलाई तक लागू रहेगी।

खबरें और भी हैं...