पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पाल रोड पर अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| पाल रोड पर पाल बालाजी मंदिर के निकट क्षेत्र में स्थित रेजिडेंशियल अपार्टमेंट के एक फ्लैट में सोमवार रात आग लग गई। यह परिवार सोमवार को ही फ्लैट किराए पर लेकर यहां शिफ्ट हुआ था। शास्त्री नगर फायर स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब पौने आठ बजे सूचना मिली, कि पाल बालाजी मंदिर के पीछे स्थित मन्नत अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या बी-32 में आग लगी है। इस पर प्रभारी प्रशांतसिंह के साथ कैलाश, अर्जुन, ओमाराम, दीपक, मुकेश, चेतन व रेखा मीणा की टीम दो दमकलों के साथ मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। बताया जाता है, कि कैलाश सिंघवी के इस फ्लैट को किसी ने किराए पर लिया था और सोमवार को ही यहां सामान शिफ्ट किया था। यहां लगे एसी में आग लगी थी, जो घर में फैल गई।

खबरें और भी हैं...