पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • नहर भूमि आवंटन का घोटाला कर ‘जमींदार’ बना उपायुक्त का पीए

नहर भूमि आवंटन का घोटाला कर ‘जमींदार’ बना उपायुक्त का पीए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर से जैसलमेर तक इंदिरा गांधी नहर के आसपास की हजारों बीघा जमीनों का घोटाले करने के आरोपी उपनिवेशन विभाग के तत्कालीन पीए सुआलाल विजय के पास 10 करोड़ की अचल प्रॉपर्टी मिली है। एसीबी ने 4 अप्रैल को उपनिवेशन विभाग, नाचना के तत्कालीन उपायुक्त अरुण प्रकाश शर्मा, तहसीलदार सरदारमल भोजक, मोहनगढ़ तहसीलदार रेवंतराम, नायब तहसीलदार जगदीश दिनोदिया व शर्मा के पीए सुआलाल विजय के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया था। मोहनगढ़, सीकर, बीकानेर व जयपुर में उनके ठिकानों पर तलाशी ली थी, जिसमें सुआलाल के पास जयपुर की विभिन्न कॉॅलोनी में 8 प्लॉट व एक अपार्टमेंट के कागजात मिले हैं तथा नाचना में भी उसने 2 मुरब्बे ले रखे थे। ब्यूरो टीम शर्मा की तलाश कर रही है, शर्मा अभी राजस्थान विश्व विद्यालय के रजिस्ट्रार हैं और वे एसीबी के सामने नहीं आ रहे हैं। उनके जयपुर व लक्ष्मणगढ़ के दोनों मकान भी बंद पड़े हैं इसलिए उनकी तलाशी नहीं हो पाई है।

एसीबी के एसपी अजयपाल लांबा ने बताया, कि सुआलाल अभी बीकानेर उपनिवेशन विभाग में कार्यालय आयुक्त के पद पर तैनात हैं। जयपुर व बीकानेर के घरों की तलाशी में उसके यहां जयपुर के हनुमान नगर में 1, टोंक रोड पर 3, एक कामर्शियल प्लॉट, गोविंद नगर में 1, मुरलीपुरा स्कीम में 2, कानाराम योजना में 1, सीकर रोड पर 1, विद्याधर नगर में 2, मालवीय नगर में 3, सिद्धार्थ नगर में 1, न्यू पिंकसिटी गृह निर्माण समिति में 1, जेडीए की बक्सावाला स्कीम सांगानेर में 1, छत्रसाल में 1 प्लॉट मिला है। इसके अलावा हीरापुरा में 1 अपार्टमेंट, मालवीय नगर में 1 फ्लैट व नाचना में 2 मुरब्बों के कागजात भी मिले हैं।

राजस्थान विवि के रजिस्ट्रार अरुण प्रकाश शर्मा, जो तत्कालीन उपायुक्त थे उनका सुराग नहीं

खबरें और भी हैं...