पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • जोधपुर सहित प्रदेश के 9 खाद्य सुरक्षा अधिकारी एपीओ

जोधपुर सहित प्रदेश के 9 खाद्य सुरक्षा अधिकारी एपीओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोन स्तर पर अब सैंपल नहीं ले सकेंगे

हेल्थ रिपोर्टर | जयपुर

प्रदेश में अब जोन स्तर पर खाद्य पदार्थों के नमूने नहीं ले सकेंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने एक आदेश जारी कर प्रशासनिक कारणों से 9 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को आदेशों की प्रतीक्षा में (एपीओ) किया गया है। इनका मुख्यालय निदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा जयपुर रहेगा। संबंधित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से कार्यमुक्त कर अपनी उपस्थिति निदेशक (जन स्वास्थ्य) के समक्ष देनी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों (एफएसओ) में संयुक्त निदेशक जोन जयपुर में श्याम सुंदर अग्रवाल व दीपक कुमार सिंधी, संयुक्त निदेशक जोन भरतपुर में पी.सी.जैन, संयुक्त निदेशक जोन कोटा के हारुन खान व अरुण सक्सेना, संयुक्त निदेशक जोन अजमेर के रमेश सैनी, संयुक्त निदेशक जोन उदयपुर के अशोक कुमार गुप्ता, संयुक्त निदेशक जोन जोधपुर के राजेश टिंकर तथा संयुक्त निदेशक जोन बीकानेर के महमूद अली शामिल है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 98 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों में से 35 पद रिक्त है। जिसके कारण अभी कुछ जिलों में खाद्य पदार्थों में मिलावट राम भरोसे है।

खबरें और भी हैं...