पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • लूणी में प्रशासन ने अवैध बजरी स्टॉक सीज किया, विभाग का नहीं मिला सहयोग

लूणी में प्रशासन ने अवैध बजरी स्टॉक सीज किया, विभाग का नहीं मिला सहयोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| लूणी तहसील में बजरी खनन माफिया पर प्रशासन ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। उपखंड अधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार ने तहसील में कई स्थानों पर बनाए अवैध बजरी के स्टॉक सीज किए। दैनिक भास्कर के रविवार के अंक में ‘महिला सरपंच ने बजरी माफिया के खिलाफ खोला मोर्चा’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद प्रशासन की नींद टूटी और उसने अवैध बजरी के स्टॉक को सीज किया। दरअसल लूणी तहसील में बजरी का सबसे अधिक अवैध खनन हो रहा है। यहां अवैध खनन कर बजरी के कई अवैध स्टॉक बना दिए गए हैं। जहां से बजरी शहरों में महंगे दामों में सप्लाई होती है। धुंधाड़ा गांव की सरपंच ज्योत्सना पटेल ने अवैध बजरी माफिया के खिलाफ मोर्चा खोला था। सरपंच ने गांव से होकर गुजरने वाले ट्रैक्टरों का पीछा किया और उनके आधा दर्जन से अधिक अवैध स्टॉक का पता लगाया। सारी जानकारी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आखिरकार प्रशासन की नींद टूटी और उसने सोमवार को तहसीलदार के नेतृत्व में एक टीम को कार्रवाई करने के लिए भेजा। टीम ने तनावड़ा व लूणी सहित दो स्थानों पर बजरी के बड़े स्टॉक देखे और उन्हें सीज किया, हालांकि तहसीलदार ने किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करवाया है, लेकिन बजरी को सीज किया है।

विभाग से सिर्फ आश्वासन

तहसीलदार के नेतृत्व में जब टीम कार्रवाई करने के लिए पहुंची तो खनिज विभाग को भी सूचना दी गई। खान विभाग ने फोरमैन को भेजने का आश्वासन दिया। जब बजरी सीज करने के लिए विभाग में फोन किया गया तो जवाब मिला कि खान विभाग के पास कोई वाहन नहीं है और न ही मैन पॉवर। प्रशासन अपने स्तर पर ही सीज की कार्रवाई कर लें।

खबरें और भी हैं...