आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने घर में फंदा लगा दी जान
जोधपुर| चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के निकटवर्ती राम नगर इलाके में रहने वाले एक शख्स ने आर्थिक तंगी के चलते सोमवार शाम को अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। चौहाबो थाने के उप निरीक्षक गणपतलाल ने बताया कि क्षेत्र के रामनगर सेक्टर बी में रहने वाले विकास अग्रवाल (44) पुत्र नंदकिशोर ने सोमवार शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने घर के अंडरग्राउंड में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे फंदे से झूलते देख नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चौहाबो पुलिस ने शव को एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। उसके छोटे भाई विशाल अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि काफी समय से काम-धंधा ठीक से नहीं चलने की वजह से परिवार की आर्थिक स्थिति खराब थी और इसी के चलते बड़े भाई मानसिक रूप से परेशान थे।