अशोक ज्वैल्स में अक्षय तृतीया पर ऑफर की भरमार
अशोक ज्वैल्स में अक्षय तृतीया पर ऑफर की भरमार
सरदारपुरा स्थित अशोक ज्वैल्स में अक्षय तृतीया पर पुराने गोल्ड पर जीरो फीसदी कटौती पर एक्सचेंज, 25 फीसदी की छूट डायमंड वेल्यू पर दी जाएगी। साथ ही गोल्ड ज्वैलरी मैकिंग पर 15 फीसदी छूट का ऑफर दिया जा रहा है। अशोक ज्वैल्स की तरफ से धींगा गवर मेले में भी 15 महिलाओं को इनाम दिया गया था। ये सभी महिलाएं मेले के दौरान स्वांग बनी थी। इन सभी महिलाओं को अशोक ज्वैल्स की तरफ से गोल्ड प्लेटेड दिया गया था।
वाईसीएल कॅरिअर सेमिनार में छात्रों को मिले पुरस्कार
जेईई मेन्स एडवांस्ड और नीट की तैयारी करवाने वाले संस्थान वाईसीएल द्वारा रविवार को स्कॉलरशिप टेस्ट व कॅरिअर सेमिनार का आयोजन किया था, जिसमें करीब 450 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। वाईसीएल डायरेक्टर रामनरेश यादव ने बताया, कि स्कॉलरशिप टेस्ट के बाद कॅरिअर सेमिनार में सभी परीक्षार्थियों के अलावा उनके पैरेंट्स भी शामिल हुए। संस्थान में कैमिस्ट्री व्याख्याता एसके सिंह ने कहा, कि वाईसीएल स्कॉलरशिप टेस्ट कक्षा 8 की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों में लोहावट के कपिल भादू पुत्र भंवरलाल 68.67 फीसदी के साथ प्रथम, वैभव मणिहार 66 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर तथा तीसरे स्थान पर गौरव गौड़ पुत्र ललित गौड़ रहे। इन्हें 21 हजार, 11 हजार तथा 5100 रुपए का कैश प्राइज दिया गया। द्वितीय चरण में कक्षा 10 की प्रथम रैंक खुशी पुत्री राजेंद्र को 21 हजार, द्वितीय स्थान पर लोकेंद्रसिंह पुत्र रतन सिंह को 11 हजार तथा तीसरे स्थान पर रही मुस्कान खान पुत्री अमजद खान को 5100 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया।
मेहर क्लास जोधपुर में आज सेमिनार
जयपुर में सफलता के बाद मेहर क्लास ने हाल ही में अपनी नई ब्रांच गीता भवन के सामने स्थापित की है। यहां पर जयपुर की फैकल्टी द्वारा खान सर के निर्देशन में मंगलवार को सेमिनार आयोजित किया जाएगा। साथ ही आरएएस मनोहर सिंह कोटड़ा, राजेंद्रपाल सिंह, राजेश कसाना एवं आरपीएस प्रवीण सेन, सौरभ तिवारी भी अपने-अपने अनुभव बताएंगे। साथ ही अन्य फैकल्टी जिनमें राकेश एवं वीर द्वारा शॉर्ट ट्रिक्स से गणित एवं रीजनिंग की विशेष कक्षा का लाभ मिलेगा। सेमिनार में आरएएस की संपूर्ण रणनीति पर फोकस करने के साथ ही आगामी परीक्षाओं, जिनमें शिक्षक भर्ती, पटवार आदि में सफलता के आयामों का विश्लेषण होगा। आगामी राजस्थान पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के साथ ही शारीरिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। साथ ही डिफेंस से संबंधित लिखित परीक्षा पर फोकस किया जाएगा। सोमवार से ही सभी बैच शुरू किए जा रहे हैं।