पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • डॉ. झाला आज मृतक पन्नालाल के परिजनों से मिलने जाएंगे

डॉ. झाला आज मृतक पन्नालाल के परिजनों से मिलने जाएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ. झाला आज मृतक पन्नालाल के परिजनों से मिलने जाएंगे

जोधपुर | सरगरा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजेंद्र झाला मंगलवार को राजोरा की ढाणी जाएंगे। वे यहां दोपहर में मृतक पन्नालाल सरगरा के परिवार से मिलेंगे और सांत्वना देंगे। वे घटनास्थल देखेंगे और संबंधित पुलिस अधिकारियों से भी मिलेंगे। उन्होंने पुलिस उपायुक्त जोधपुर और पाली के एसपी का आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आभार जताया। डॉ. झाला ने बताया, कि जोधपुर पुलिस आयुक्त ने घटना की जानकारी ली और अनुसंधान को मॉनिटर किया है तथा वे मृतक परिवार को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता दिलवाने के प्रयास कर रहे हैं। डॉ. झाला मंगलवार को जोधपुर कलेक्टर से भी मिलकर मृतक परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग करेंगे। उनके साथ पीसी राठौड़, मांगीलाल बोरावास, जौहरीलाल चौहान, सोहन उचियारड़ा, रामोजी खेजड़ला, गुलाब पीपाड़, मनोज भाटी व राजूराम बिलाड़ा आदि भी होंगे।

खबरें और भी हैं...