पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम सहित दो की मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम सहित दो की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | पाल रोड पर डीपीएस चौराहे के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार मासूम सहित एक युवक की मौत हो गई, जबकि मासूम की मां व बहन घायल हो गए। चौहाबो पुलिस ने बताया कि मूलतया नागौर के खींवसर थानांतर्गत अहमदनगर हाल गांगाणा की निवासी नीरज नायक प|ी रामनिवास अपने बेटे महेश (4) व सात वर्षीया बेटी और अपने परिचित राजेंद्र उर्फ राजू (25) के साथ बाइक पर बासनी की तरफ से गंगाणा की तरफ जा रही थी। अभी ये डीपीएस चौराहा 20 दुकान के नजदीक पहुंचे ही थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने इनकी बाइक को चपेट में ले लिया। इससे मासूम महेश ट्रक के पहिए की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल राजू और नीरज व उसकी बेटी को एमडीएम हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहां राजू ने उपचार के दौरान रात को दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

दुर्घटना में अचेत बाइक चालक के पास बैठ विलाप करते बच्चे और महिला।

खबरें और भी हैं...