पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • कार लोन की किस्तें वसूली के लिए पहुंचे सीजर पर ही लगाया फायरिंग का आरोप

कार लोन की किस्तें वसूली के लिए पहुंचे सीजर पर ही लगाया फायरिंग का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | प्राइवेट कंपनी से कार फाइनेंस करवाने के बाद इसकी किस्तें नहीं भरने पर सीजर वसूली के लिए बकायादार के पास पहुंचा, तो उसी पर फायरिंग कर धमकाने का आरोप लगाते हुए चौहाबो थाने में शिकायत देने का मामला सामने आया है। चौहाबो थाने के एएसआई उम्मेदसिंह ने बताया कि चौहाबो निवासी मूलाराम ने फाइनेंस कंपनी से कार खरीदने के लिए लोन लिया था। बकाया किस्तों के लिए उसे ढूंढ़ रहे फाइनेंस कंपनी के लोगों ने सोमवार को उसे एनसीबी ऑफिस के निकट देखकर रोकने की कोशिश की, लेकिन मूलाराम कार भगा ले गया। बाद में उसने फाइनेंस कंपनी की टीम पर ही फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बोलेरो में सवार युवकों ने उस पर गोली चलाई। चौहाबो पुलिस एनसीबी ऑफिस के पास पहुंची और लोगों से पड़ताल की, तो किसी ने भी गोली चलने की आवाज सुनने से इनकार किया। इस पर पुलिस ने उसकी शिकायत को जांच में रखा है।

खबरें और भी हैं...