पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव में 12 जिलों के मत गिने, गिनती जारी

बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव में 12 जिलों के मत गिने, गिनती जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब तक प्रदेश में श्रीमाली व जोधपुर में राजेश पंवार सबसे आगे

लीगल रिपोर्टर | जोधपुर

बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतों की गिनती जारी है। सोमवार को डूंगरपुर, दौसा व धौलपुर जिले के बूथों के मतों की गिनती पूरी हुई। सोमवार तक 12 जिलों के मतों की गिनती हो चुकी है। मतों की गिनती जारी है। सभी जिलों की मतों की गिनती पूरे होने में अभी 20-22 दिन और लगने की संभावना है।

पूरे राजस्थान में सुरेशचंद्र श्रीमाली सबसे अधिक 674 वोट हासिल कर नंबर एक पर बने हुए हैं। संजय शर्मा 610 मत के साथ दूसरे व हरेंद्रसिंह सिनसिनवार 608 मत लेकर तीसरे नंबर पर हैं। हालांकि हर दिन नए जिलों के बूथों की गिनती होने से यह क्रम बदल रहा है। सभी जिलों के प्रथम वरीयता के मतों की गिनती पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।

जोधपुर से यह चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में एएजी राजेश पंवार ने अब तक सबसे अधिक 283 मत हासिल किए हैं। इसके बाद देवेंद्रसिंह 232, शंभूसिंह राठौड़ 163, सुनील बेनीवाल 151, रामावतार सिंह 149, इंद्रराज चौधरी 141, सचिन आचार्य 116, दिलीपसिंह राठौड़ 108, जीआर पूनिया 105, बलजिंदरसिंह संधू 103, सुरेश कुंभट 94, रणजीत जोशी 87, जगमालसिंह चौधरी 80, रिडमल खान मेहर 74, कांतिलाल ठाकुर 73, श्यामसुंदर पालीवाल 69, देवीलाल रावला 66, लादूराम पूनिया 52 व रमनदीप सिंह ने 52 मत हासिल किए हैं। डूंगरपुर से कुछ मतों में करेक्शन की भी शिकायत आई है। इस पर कुछ उम्मीदवारों व एजेंट्स ने आपत्ति भी जताई है।

खबरें और भी हैं...