पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • क्लोजर में पानी की किल्लत के बीच रोज फूट रही पाइप लाइनें, सड़कों पर बह रहा बूंद बूंद सहेजा जल

क्लोजर में पानी की किल्लत के बीच रोज फूट रही पाइप लाइनें, सड़कों पर बह रहा बूंद-बूंद सहेजा जल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएचईडी की लाइन फूटने के बाद बड़ी मात्रा में पानी व्यर्थ बह गया।

घासमंडी झूलेलाल मंदिर पर सीवर लाइन का कार्य करते समय ठेकेदार ने रविवार रात को यहां पर 6 इंच की पाइप लाइन तो फोड़ी ही पाइप लाइन भी उठा ले गया। पीएचईडी अधिकारी मौके पर आए तो उन्हें पानी बहता हुआ मिला और पाइप गायब मिले। इसकी शिकायत पीएचईडी ने महापौर से की है। वहीं गायब हुए 36 फीट के नए पाइप लगाने का काम सोमवार को भी जारी रहा। इससे इन इलाकों सोमवारा को जलापूर्ति प्रभावित रही।

गांछा बाजार

8 इंच की लाइन तोड़ी, आसपास घरों में नहीं आया पानी

सीवरेज लाइन डालते समय निगम ठेकेदार ने शनिवार रात को गांछा बाजार में 8 इंच की पाइप लाइन फोड़ दी। इससे लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। साथ ही गुलाबसागर व फतेहसागर एरिया से जुड़े घरों में रविवार को जलापूर्ति बाधित रही। अब इस क्षेत्र में सोमवार को जलापूर्ति की गई।

कुड़ी हाउसिंग बोर्ड

24 इंच की लाइन फूटी, 6 सेक्टरों में जलापूर्ति बाधित

कुड़ी हाउसिंग बोर्ड स्थित जवाई कैनाल पीएस-3 के पास अज्ञात व्यक्ति ने शनिवार रात को पीएचईडी की 24 इंच की पाइप लाइन फोड़ दी। इससे रविवार को केएचबी के सेक्टर 1, 2, 4, 5, 7, 8 व आसपास की कॉलोनियों में जलापूर्ति बाधित रही। इन सेक्टर्स में सोमवार को जलापूर्ति की गई।

नगर निगम की लापरवाही भुगत रहे लोग

हमने महापौर व निगम आयुक्त को लिखित में शिकायत की है। क्लोजर के समय विभाग पानी की सप्लाई को लेकर वैसे भी गंभीरता दिखा रहा है। ऐसे में निगम के ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा आमजन भुगत रहा है।

मनोज भुवन, एक्सईएन प्रथम, पीएचईडी

खबरें और भी हैं...