पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • झंडे की रस्म के साथ शुरू हुआ तन्हा पीर बाबा का उर्स, जायरीन उमड़े

झंडे की रस्म के साथ शुरू हुआ तन्हा पीर बाबा का उर्स, जायरीन उमड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झंडे की रस्म के साथ तन्हा पीर का उर्स शुरू हुआ। जायरीन ने गुलहाऐ अकीदत पेश किए।

आज महफिले कव्वाली में चांद कादरी कलाम पेश करेंगे

कम्युनिटी रिपोर्टर. जोधपुर| हजरत अब्दुल शाह बुखारी तन्हा पीर बाबा का उर्स सोमवार को झंडे की रस्म के साथ यहां मंडोर स्थित दरगाह में शुरू हुआ। इस मौके पर जायरीन ने गुलहाऐ अकीदत पेश किए। दरगाह कमेटी के अध्यक्ष छोटू उस्ताद ने बताया, कि असर की नमाज के बाद झंडे की रस्म अदा की गई। इस मौके पर मोअजिज लोग मौजूद थे। उन्होंने बताया, कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से मंगलवार को चादर पेश की जाएगी। इस अवसर पर जेडीए के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र सोलंकी, अब्दुल जब्बार, इमामुद्दीन भाटी, मयंक देवड़ा, पार्षद अब्दुल करीम, शहाबुद्दीन, शेर मोहम्मद और अन्य लोग मौजूद रहेंगे। मंगलवार को इशा की नमाज के बाद रात दस बजे महफिले कव्वाली होगी। इसमें मशहूर कव्वाल चांद कादरी अफजल कलाम पेश करेंगे। इसके लिए दरगाह परिसर में माकूल इंतजाम किए गए हैं। जायरीन के लिए पानी, सफाई और पार्किंग व लाइट्स की व्यवस्था की गई है।

माहे शाबान का चांद देखने का आग्रह

चांद कमेटी ने मंगलवार को माहे शाबान का चांद देखने का आग्रह किया है। शहर खतीब और चांद कमेटी के अध्यक्ष काजी मोहम्मद तय्यब ने सभी सदस्यों और समाज के लोगों से माहे शाबान का चांद देखने की अपील की है और इसकी सूचना दारूल उलूम इस्हाकिया में देने का आग्रह किया है। चांद नजर आने पर शबे बारात का ऐलान किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...