ऑनलाइन में भी मैथ्स का पेपर रहा लेंदी, फिजिक्स भी टफ
सीबीएसई की ओर से आयोजित किए गए आईआईटी मेन्स एग्जाम का ऑनलाइन पेपर भी अमूमन ऑफलाइन जैसा ही रहा। 8 अप्रैल को हुए ऑफलाइन एग्जाम की तरह रविवार-सोमवार को हुए ऑनलाइन एग्जाम में भी मैथ्स लैंदी रही। एग्जाम देकर लौटे स्टूडेंट्स का कहना है कि इसमें डिस्क्रिप्टिव क्वेश्चंस ज्यादा थे। स्टूडेंट्स ने केमेस्ट्री की तुलना में फिजिक्स को थोड़ा टफ बताया। ऑनलाइन एग्जाम 258 शहरों में हुआ है जिसका पेपर स्टूडेंट्स को दो दिन बाद ईमेल आइडी पर मिलेगा। इसमें सफल होने वाले स्टूडेंट्स एडवांस एग्जाम में पार्टिसिपेट करेंगे जिसे हर साल अलग-अलग आईआईटीज कंडक्ट करती है। इस बार यह एग्जाम आईआईटी कानपुर की ओर से 20 मई को होगा जो कि पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा। आईआईटीज में एडमिशन जेईई एडवांस के रिजल्ट के आधार पर ही मिलेगा। आईआईटीज ने बीटेक कोर्सेज में पुअर जेंडर रेशो को देखते हुए वुमन कैंडिडेट्स के लिए इस साल 779 सीटें रिजर्व की हैं।
एडवांस के लिए आवेदन 2 मई से, एग्जाम 20 को
जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार आईआईटी मेन्स एग्जाम की आंसर-की 24 अप्रैल को अपलोड की जाएगी। स्टूडेंट्स ओएमआर शीट की कॉपी के साथ आंसर-की को jeemain.nic.in पर 27 अप्रैल तक देख सकेंगे। कैंडिडेट्स 100 रुपये प्रति क्वैश्चन फीस जमा कर वेबसाइट पर ऑनलाइन अपने ऑब्जेक्शंस भी दर्ज कर सकेंगे। मेन्स एग्जाम का रिजल्ट एक मई तक आने की उम्मीद है। फाइनल आंसर-की भी रिजल्ट्स के साथ या अप्रैल के अंत तक आने की उम्मीद है। वहीं जेईई एडवांस 2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 2 मई से उपलब्ध होंगे। एडवांस के एग्जाम 20 मई को होंगे।
जेईई की वेबसाइट पर 24 अप्रैल को अपलोड होगी आंसर-की, रिजल्ट्स 30 अप्रैल तक आने की उम्मीद
कैटेगरी वाइज कटऑफ की उम्मीद और सीटों की संख्या
कैटेगरी कटऑफ सीटें
जनरल 78-112 1,13,120
ओबीसी 50-68 60,480
एससी 30-48 36,600
एसटी 25-42 16,800
(कटऑफ एक्सपर्ट से बातचीत के आधार पर, सीटें जेईई एडवांस की वेबसाइट के अनुसार )
ब्रांच सलेक्ट करने से पहले समझें अपना इंट्रेस्ट और एप्टीट्यूड
अगर आप डिसाइड नहीं कर पा रहे कि कौनसी ब्रांच चुनें तो एक्सपर्ट्स की मानें। उनका कहना है कि ऐसी ब्रांच चुननी चाहिए जो आपके इंट्रेस्ट, पर्सनालिटी और एप्टीट्यूड से मैच करती हो।
केमिकल
अगर आप एनालिटिकल सोचते हैं और खाली समय में जाने-अनजाने केमिकल से जुड़ी चीजों को समझने या मटेरियल के टेक्चर के बारे में सोचते हैं तो यह ब्रांच आपके लिए बेस्ट है।
सिविल
3-डी ड्राइंग में इंट्रेस्ट हैं और कंस्ट्रक्शन से जुड़े अपडेट्स को लार्ज स्केल पर विजुअलाइज कर पाते हैं, तो सिविल आपके एप्टीट्यूड से मैच करेगा।
इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स
पॉवर जेनरेशन, सप्लाई और इलेक्ट्रिक आइटम्स की वर्किंग आकर्षित करे तो इलेक्ट्रिकल ब्रांच लें। वहीं इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की वर्किंग समझने में इंट्रेस्ट है तो इलेक्ट्रॉनिक ब्रांच लें।
मैकेनिकल ब्रांच
मशीनों को खोलकर देखना और उनके डायनामिक्स को समझना पसंद है और सस्टेनेबल एनर्जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी चीजों में इंट्रेस्ट है तो यह ब्रांच आपको ज्यादा सूट करेगी।
कंप्यूटर साइंस
अगर आप कंप्यूटर, लैपटॉप जैसी चीजों को समझने में वक्त बिताते हैं, सॉफ्टवेयर की डिजाइनिंग, डेवलपिंग में रूचि है तो आप इस ब्रांच को चुन सकते हैं।