एनआईआईटी में शुरू हुआ करियर काउंसलिंग सेशन
जोधपुर| एनआईआईटी जोधपुर की ओर से तीन दिन का करिअर काउंसलिंग सेशन शुरू हुआ। सुबह 11 से 1 बजे तक एवं शाम 5 से 7 बजे तक एक्सपर्ट सीएस मुकेश बंसल, शोभा माथुर और जगदीश प्रजापत स्टूडेंट्स को करिअर के बारे में गाइड करेंगे। सोमवार को एक सेशन पैरेंट्स के लिए भी आयोजित किया गया। 18 अप्रैल तक चलने वाले इस काउंसलिंग सेशन में 10 से 12वीं के स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स हिस्सा ले सकते हैं।