बिट्स-पिलानी के एडमिट कार्ड जारी एग्जाम 16 मई से
जोधपुर| बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी एंड साइंस (बिट्स-पिलानी) में एडमिशन के लिए होने वाले एंट्रेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी होने शुरू हो गए हैं। केंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट bitsadmission.com पर जाकर अपना BITSAT 2018 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स को एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और ई-मेल आईडी पेज पर फीड करनी होगी। ये एडमिट कार्ड 10 मई तक जारी किए जाएंगे। बिटसेट का ऑनलाइन एग्जाम 16 से 31 मई के बीच आयोजित होगा। एग्जाम का रिजल्ट 20 जून तक जारी होगा।