सरदारपुरा में पार्किंग का पेच: गलियों में रख दिए जनरेटर, मकान-दुकान वाले कहां पार्क करें अपने वाहन
जोधपुर | सरदारपुरा के व्यस्ततम इलाके में वाहनों के लिए पार्किंग की बहु्त बड़ी समस्या है। यहां पर दुपहिया वाहन और चारपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए जगह तक नहीं मिलती। कारण कि सरदारपुरा ए रोड सहित भीतरी गलियों में कुछ लोग कॉमर्शियल वाहन पार्क कर रहे हैं। सरदारपुरा इलाके में एक गली में आधा दर्जन से अधिक पुराने जनरेटर पड़े हंै। ये कभी नहीं हटते। केवल जगह रोकने के लिए रखे गए हैं। इन जनरेटर के कारण आसपास के दुकानदारों और यहां पर आने वाले ग्राहकों को वाहन रखने की जगह नहीं मिलती। इन जनरेटर को हटाने के लिए कई मर्तबा शिकायतें की गईं, लेकिन निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई।