पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुजफ्फर को बैडमिंटन में दोहरे खिताब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| टोंक के मुजफ्फर ने यहां आयोजित राजस्थान ओपन मुस्लिम बैडमिंटन चैंपियनशिप में दोहरे खिताब हासिल किए। मुजफ्फर ने सीनियर युगल और मिश्रित युगल खिताब जीते। नैनु बैडमिंटन एकेडमी ईदगाह जोधपुर के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के जूनियर एकल में जयपुर के फरहान ने जोधपुर के रेहान अली को 21-18, 21-19 से हराकर खिताब जीता। सीनियर एकल में टोंक के अहमद ने टोंक के ही मुजफ्फर को 21-15 व 21- 19 से हराकर खिताब हासिल किया। सीनियर युगल में महबूब खान व मुजफ्फर की जोड़ी ने अहमद व मोहम्मद वासिद को 21 - 15 व 21 - 19 से तथा मिक्स युगल में अहमद व खुशबू की जोड़ी ने मुजफ्फर व सिमरन की जोड़ी को 21 - 16 व 21 - 17 से हराकर खिताब अपने नाम किए । समापन समारोह में शौकत, मिर्जा उमर बैग व मोहम्मद वसीम ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया । आयोजन सचिव महबूब खान ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच का संचालन अरशद अली ने किया।

Sports

खबरें और भी हैं...