पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • 144 सरकारी स्कूलों में स्टूडेंट्स लैब में कंप्यूटर पर पढ़ाई करेंगे

144 सरकारी स्कूलों में स्टूडेंट्स लैब में कंप्यूटर पर पढ़ाई करेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर. जोधपुर| निजी स्कूलों से मुकाबला करने के लिए सरकारी स्कूलों में स्टूडेंट्स अब कंप्यूटर से पढ़ाई करेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने जिले की 579 स्कूलों में ब्रॉडबैंड के कनेक्शन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए प्रत्येक स्कूल को कनेक्शन लेने के लिए 10365 रुपए का बजट भी जारी कर दिया है। स्कूलों में ब्रॉडबैंड के कनेक्शन होने से शाला दर्पण, मेल आदान-प्रदान करने के साथ ही स्टूडेंट्स ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। इसके साथ ही जिले की 144 स्कूलों में कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएगी। लैब में 20-20 कंप्यूटर रखे जाएंगे। प्रत्येक स्कूल में इसके लिए 3 लाख 30 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके लिए 75 प्रतिशत राशि राज्य सरकार वहन करेगी तो 25 प्रतिशत राशि विधायक, राज्यसभा, लोकसभा के सदस्य अपने अपने फंड से देंगे। लूणी विधायक जोगाराम पटेल ने 10, गजेंद्रसिंह खींवसर ने 10, पाली सांसद पीपी चौधरी ने 61, शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह ने 35, राज्यसभा सदस्य नारायण पंचारिया ने 25 स्कूलों के लिए राशि की अनुशंसा जिला परिषद में कर दी है। रमसा की एडीसीपी सोनिया शर्मा ने बताया, कि निजी स्कूलों से प्रतिस्पर्धा करने के लिए सरकारी स्कूलों में यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

संस्था प्रधानों को ट्विटर एकाउंट बनाना अनिवार्य

स्कूलों में भामाशाहों का सहयोग लेने व शिक्षा विभागीय जानकारी आसानी से देने के लिए सभी संस्था प्रधानों को ट्विटर एकाउंट बनाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही स्कूल के शिक्षकों को ट्विटर एकाउंट बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

10365

रुपए का बजट प्रत्येक स्कूल को जारी

खबरें और भी हैं...