पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • अमावस पर सोजती जालोरी गेट के बीच 4 घंटे रहा ट्रैफिक जाम, 2 एंबुलेंस भी फंसी

अमावस पर सोजती-जालोरी गेट के बीच 4 घंटे रहा ट्रैफिक जाम, 2 एंबुलेंस भी फंसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| सोजती गेट से जालोरी गेट के बीच सोमवार दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक ट्रैफिक जाम रहा। अमावस्या होने के कारण फैक्ट्रियों, संस्थानों एवं स्वयं का कार्य करने वाला श्रमिक वर्ग अवकाश पर रहा। अधिकांश लोग इसी दिन खरीदारी करने, घूमने एवं मूवी देखने निकलते हैं। प्रमुख बाजार एवं हार्टलाइन का अहम हिस्सा होने के कारण इस रोड पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। इसी कारण दोपहर से शाम तक लगातार ट्रैफिक खुलता व जाम होता रहा। इस जाम में दो एंबुलेंस भी फंस गई, जिन्हें बमुश्किल निकाला गया।

खबरें और भी हैं...