परशुराम जयंती का कल सार्वजनिक अवकाश
जोधपुर| राज्य सरकार ने 18 अप्रैल को परशुराम जयंती पर ऐच्छिक अवकाश के स्थान पर संपूर्ण राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन ग्रुप-6 विभाग के उप शासन सचिव गौरव बजाड़ ने बताया, कि वर्ष 2018 कैलेंडर के घोषित अवकाशों की सूची में आंशिक संशोधन करते हुए परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में पूर्व में 18 अप्रैल को घोषित ऐच्छिक अवकाश के स्थान पर संपूर्ण राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।