पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • साहसिक अभियान में 13 जवानों ने गंगा की उफनती लहरों पर तय की 134 किमी दूरी

साहसिक अभियान में 13 जवानों ने गंगा की उफनती लहरों पर तय की 134 किमी दूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर कोणार्क कोर के अधीन आने वाली बैटल एक्स डिवीजन के जवानों ने डर के आगे जीत हासिल की। गंगा की उफनती लहरों के बीच बोट से 134 किमी की दूरी तीन दिन में पूरी की।

अभियान का समापन सोमवार को सैन्य क्षेत्र स्थित आयोजित एक सादे समारोह के दौरान हुआ। जब कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरके जग्गा ने 13 जवानों की हौसला अफजाई की। जवानों को साहसिक अभियान को सराहते हुए लेफ्टिनेंट जनरल जग्गा ने कहा- फौजी वही है, जो डर पर काबू पा जाए और जीत हासिल करे। डर के कारण ही हम कोई काम करते हैं तब गलती होती है, वरना बेखौफ होकर काम करने पर कोई गलती नहीं होती। जवानों में साहस का जज्बा जगाने के लिए इस तरह के साहसिक अभियान का आयोजन किया जाता रहा है। इससे दिल व दिमाग मजबूत बनता है। कोणार्क कोर साइकिल व माउंटेन अभियान चलाए जा रहे हैं।

बैटल एक्स गनर्स की त्रिशक्ति पलटन की ओर से गत 3 अप्रैल को गंगा नदी में व्हाइट वाटर राफ्टिंग अभियान शुरू किया गया। इस अभियान दल का नेतृत्व नायब सूबेदार रामगोपाल कर रहे थे। 13 जवानों के साथ अलकनंदा एवं मंदाकिनी नदियों के संगम, रुद्रप्रयाग से 3 अप्रैल को अभियान शुरू हुआ। इस अभियान दल ने 134 किलोमीटर के कठिन एवं चुनौतीपूर्ण मार्ग को रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, देवप्रयाग, कोडियाला, वीरभद्र बैराज होते हुए सफलतापूर्वक संपन्न किया। समारोह में बैटल एक्स डिवीजन जीओसी मेजर जनरल ओपी गुलिया सहित कई अफसर मौजूद थे।

कोणार्क ऑडिटोरियम में साहसिक अभियान से लौटे बैटल एक्स डिवीजन के यौद्धाओं से संवाद करते कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरके जग्गा।

खबरें और भी हैं...