मिलिट्री हॉस्पिटल की वाल पेंटिंग में केवी बनाड़ रही फर्स्ट
जोधपुर | रसाला रोड स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल की लगभग 80 फीट दीवार पर कोणार्क आवा की तरफ से एक वाल पेंटिंग कॉम्पीटिशन आयोजित हुआ। कॉम्पीटिशन में केवी बनाड़ फर्स्ट व केवी 1 आर्मी सेकंड रहीं। गौरतलब है कि चार दिन तक चले इस कॉम्पीटिशन में आर्मी पब्लिक स्कूल, केवी 1 आर्मी, केवी 2 आर्मी और केवी बनाड़ के करीब 40 स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट करते हुए स्वच्छ भारत, चाइल्ड एजुकेशन, ट्रैफिक रूल, ज्वाइन आर्मी, ग्रीन इंडिया सहित आदि टॉपिक पर बनाई। इसमें जूनियर ग्रुप में कक्षा 7 से 9 के स्टूडेंट्स व सीनियर ग्रुप में कक्षा 10 से 12 के स्टूडेंट्स थे।