बच्चों ने दिया हेल्दी फूड के सेवन का मैसेज
जोधपुर | थर्ड बी रोड सरदारपुरा स्थित मॉडर्न सेंट्रल एकेडमी स्कूल में शुक्रवार को प्ले ग्रुप से प्रेप तक के बच्चों के लिए रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल प्रवक्ता ने बताया कि प्रतियोगिता की थीम हेल्दी व अनहेल्दी फूड रखी गई। अधिकतर बच्चों ने हेल्दी फूड को ही प्राथमिकता दी, जो न केवल स्वास्थ्यवर्धक बल्कि स्वादिष्ट भी होता है। कक्षा स्तर पर प्रथम आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।