पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • यू ट्यूब से सीखकर बने गिटारिस्ट, शौक को कॅरिअर में बदलकर इंजीनियरिंग छोड़ म्यूजिक सिखा रहे

यू-ट्यूब से सीखकर बने गिटारिस्ट, शौक को कॅरिअर में बदलकर इंजीनियरिंग छोड़ म्यूजिक सिखा रहे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहुत कम ही होते हैं जो अपने शौक को टैलेंट और फिर उसे कॅरिअर में बदल लेते हैं। ऋषि के. मूथा भी इनमें से एक हैं। ऋषि ने बताया कि गिटार बजाने का शौक तो दसवीं क्लास से ही लग गया था लेकिन कभी बजा नहीं पाए। बड़ा भाई इंजीनियर है तो उन्हें भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने भेज दिया। फर्स्ट ईयर के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में एक स्टूडेंट ने बेहतरीन गिटार प्ले किया तो उन्होंने भी गिटार बजाना सीखने की ठानी। पर क्लासेज और ट्यूशन के चलते टाइम नहीं मिल रहा था लेकिन सीखने का जुनून कम नहीं हुआ। बस एक गिटार खरीदी और यू-ट्यूब से सीखने लगे। बुक्स और सीडीज भी खरीदी और प्रैक्टिस करने लगे। धीरे-धीरे उन्होंने फैमिली गैदरिंग में दोस्तों के बीच गिटार बजाना शुरू कर दिया। आज ऋषि खुद का म्यूजिक स्कूल चला रहे हैं। यू-ट्यूब पर उनके एक वीडियो \\\"चन्ना मेरे यां...\\\' को 40 हजार व्यूज मिल चुके हैं। ऋषि ने अपनी इंजीनियरिंग के जरिए अफ्रीकन म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट केओन बनाया है जो काफी पसंद आ रहा है।

ऋ षि के. मूथा के वीडियो \\\"चन्ना मेरे यां\\\' को मिल चुके हैं 40 हजार व्यूज
ऋषि ने पुणे से मिले जॉब ऑफर को ठुकराकर गिटारिस्ट बनना तय किया।

रिलेटिव के बच्चों को सिखाना पड़ा तो हो गए ट्रेंड
ऋषि ने बताया कि एक बार एक परिचित ने अपने 6 साल के बेटे को गिटार सिखाने की जिद कर ली। वे मना नहीं कर पाए। धीरे-धीरे दो-तीन बच्चे और आ गए और अब चैलेंज यह था कि उन्हें सिखाने से पहले खुद ट्रेंड होना। इसलिए रोज टाइम निकाल कर प्रैक्टिस करने लगे। बैंड परफॉर्मेंस देना शुरू किया। धीरे-धीरे स्टूडेंट्स बढ़ते गए तो इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग पूरी कर चुके ऋषि ने पुणे से मिले जॉब ऑफर को ठुकरा कर गिटारिस्ट बनना तय किया। लोग ने टोका, \\\"गिटार शौकिया तौर पर अच्छा हैं लेकिन 70 पर्सेंट मार्क्स से इंजीनियरिंग की है तो एमएनसी में जाओ। गिटार में इसे वेस्ट मत करो।\\\' उन्होंने बताया कि सबसे इरीटेटिंग क्वेश्चन होता था कि \\\"...और भाई कहां जॉब कर रहे हो?\\\'

खबरें और भी हैं...