ब्ल्यू-डे: बच्चों को बताया ब्ल्यू रंग का महत्व
जोधपुर | कोजी किड्स स्कूल में शुक्रवार को ब्ल्यू-डे मनाया गया। इसमें प्ले ग्रुप से प्रेप तक के बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। नीले वस्त्र में आए बच्चों को नीले रंग के महत्व के बारे में कविता व कहानियों द्वारा बताया गया। बच्चों को ब्ल्यू व्हेल, ग्लोब, आकाश, नीले फूलों आदि के बारे में बताया गया। बच्चों ने नीले रंग से चित्रकारी भी की। स्कूल डायरेक्टर बेला माथुर ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।