पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • अजोला दिवस में पशुपालकों को दी नई टेक्निक की जानकारी

अजोला दिवस में पशुपालकों को दी नई टेक्निक की जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | कृषि विज्ञान केंद्र काजरी की ओर से लूणी के सरेचा गांव में अजोला दिवस मनाया गया। इसमें करीब 300 पशुपालकों ने भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि, सरपंच भंवरलाल पटेल, विशिष्ट अतिथि सतलाना सरपंच भल्लाराम पटेल, संयुक्त निदेशक आरसेटी, प्रबंधक स्टेट बैंक लूणी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने पटेल ने कहा, ऐसे आयोजनों से पशुपालकों को नई तकनीक की जानकारी मिलती है। डाॅ. सुशील कुमार शर्मा ने पशुपालन की नई तकनीक बताई। अजाेला आयोजक डाॅ. सुभाष कच्छवाह ने अजोला उत्पादन, सावधानियां एवं इसको खिलाने से उत्पादन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया। डाॅ. पूनम कालश ने महिलाओं की पशुपालन में भागीदारी, डाॅ. हरिदयाल ने शुष्क क्षेत्र में बागवानी वा रेवतराम मेघवाल ने खरीफ फसलों व बीज उत्पादन की जानकारी दी। अजोला इकाई प्रदर्शन के संचालन पाबुराम पटेल ने कहा, अजोला शुष्क क्षेत्र में हरे चारे का विकल्प है, इसे खिलाने से दूध उत्पादन में वृद्धि होती है। संचालन डाॅ. सविता सिंघल ने किया।

खबरें और भी हैं...