कम्यूनिटी-डे में बताई अटल टिंकरिंग लैब की महत्ता
जोधपुर | केंद्रीय विद्यालय सीमा सुरक्षा बल में केंद्र सरकार के नीति आयोग के अंतर्गत कार्यरत अटल इनोवेशन मिशन एवं इंटेल के तकनीकी सहयोग द्वारा संचालित अटल टिंकरिंग लैब में शुक्रवार को पहला कम्यूनिटी-डे मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं बीएसएफ मुख्यालय के डीआईजी (संचार) एके शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि प्राचार्या डाॅ. सरोज डबास थीं। प्राचार्या ने बताया कि अटल टिंकरिंग लैब द्वारा एक वर्ष की अल्प समयावधि में जोधपुर के 21 से अधिक स्कूलों के 3500 से अधिक विद्यार्थियों व देश के 6 विभिन्न राज्यों के 66 टीचर्स को प्रशिक्षित किया गया है। लैब इंचार्ज लोकेश कुमावत ने लैब की महत्ता बताई। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के 170 से अधिक विद्यार्थियों भाग लिया। लैब प्रशिक्षण प्रवीण प्रजापति के निर्देशन में बैलून बिल्डिंग, पेपर सर्किट चैलेंज, अपसाइकिलिंग आदि गतिविधियां आयोजित की गई। अंत में प्रधानाध्यापक आरएल दवे ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन जितेंद्र शर्मा ने किया।