स्टूडेंट्स ने काजरी भ्रमण कर जुटाई जानकारी
जोधपुर | बीआर बिड़ला पब्लिक स्कूल के 150 छात्र-छात्राओं ने काजरी में शुक्रवार को शैक्षणिक भ्रमण किया। सूचना एवं प्रचार अधिकारी बहादुरसिंह सांखला व तकनीकी सहायक रमेशचंद्र ने संस्थान के विभिन्न शोध क्षेत्रों मे भ्रमण करवाया और कृषि एवं पशुपालन के विकास के लिए उन्नत प्रौद्योगिकियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंनें छात्रों को जल संग्रहण, पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए घरों के आसपास व घरों में पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में गजसिंह जोधा व सूरज प्रकाश ने केंद्र की गतिविधियां, सौर ऊर्जा के बारे में बीके दवे व मरु वानस्पतिक पार्क में नारायण राम, केंद्रीय पौधशाला में प्रधानाराम ने जानकारी दी। स्कूल को-ऑर्डिनेटर नीता चौधरी, दीप्ति, कनिका, राजेश, खीम सिंह ने बताया कि भ्रमण में विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन हुआ।