प्रदर्शनी में विज्ञान मॉडल से दी जानकारी
जोधपुर | शास्त्री नगर स्थित बालिका आदर्श विद्या मंदिर प्राथमिक विद्यालय में विज्ञान मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों ने विज्ञान मॉडल के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा परीक्षा परिणाम भी जारी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकिशोर ओझा थे। अध्यक्षता राजेंद्र परिहार ने की। संग्रामसिंह काला, बंकटसिंह, लीला, ज्ञानबाला, चेतना सोनी आदि भी उपस्थित थे।