पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • लेमोनेड पार्टी में बच्चों ने जाना नींबू का महत्व

लेमोनेड पार्टी में बच्चों ने जाना नींबू का महत्व

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | मयूर चौपासनी स्कूल में कक्षा प्रेप के लिए लेमोनेड पार्टी आयोजित की गई। प्राचार्य शरद तिवारी ने बताया कि इसमें बच्चों के लिए सर्वप्रथम नींबू के महत्व पर कार्यशाला हुई। इसमें टीचर्स उम्मेद इंदा, स्नेहा सामंथा, सपना कुंपावत और सुमन राठौड़ ने नींबू के गुणों, औषधीय महत्व, नींबू के पेड़ को लगाने एवं फल प्राप्त करने, नींबू शिकंजी, अचार आदि बनाने के बारे में सचित्र जानकारी दी। लेमोनेड पार्टी में विद्यार्थियों को स्ट्राॅ, पेपर अम्ब्रेला व नींबू स्लाइस के साथ शिकंजी सर्व की गई। इस अवसर पर उप-प्राचार्य दीपक भार्गव, काे-आॅर्डिनेटर स्मिता श्रीवास्तव, नलिनी हर्ष भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...