पूर्वी चौधरी बनी राजमाता गर्ल्स स्कूल की हैड गर्ल छात्रा परिषद में 16 स्टूडेंट्स को दी जिम्मेदारी
जोधपुर। राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल में छात्रा परिषद `का शुक्रवार को 21वां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। वर्ष 2018-19 के लिए की छात्रा परिषद में हैड गर्ल पूर्वी चौधरी को चुना गया है जबकि वाइस हैड गर्ल निशी जैन होगी। इसी तरह स्पोर्ट्स कैप्टन वेदिका सिंघवी, स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन रुद्राणी राठौड़, हॉस्टल प्रिफेक्ट रोहिणीसिंह सोढ़ा, हॉस्टल कॉर्डिनेटर शिवरंजिनी सोढ़ा, स्टूडेंट काउंसिल सैक्रेटरी छवि लूनिया, कल्चरल सैक्रेटरी छवि बाफना को नियुक्त किया गया है। विद्यालय परिषद` के विभिन्न पदों पर चयनित स्टूडेंट्स को प्रिंसिपल नीरा सिंह ने स्टूडेंट्स को शपथ दिलाई। प्रिंसिपल व ब्रिगेडियर सतींद्र सिंह की ओर से छात्रा परिषद के 16 स्टूडेंट्स को चिन्ह से सम्मानित कर वर्ष 2018-19 के लिए जिम्मेदारियां सौंपी। कार्यक्रम की शुरूआत संजय बोहरा के संगीत निर्देशन में स्टूडेंट्स के गाए \\\"हम इस उपवन के फूल धरा पर खुशबू बन छा जाएंगे...\\\' गीत से हुई। अंत में टी-पार्टी हुई।
नेहा राठौड़, शुभिता जाखड़
वृंदा भंसाली, जसविंद्र पाल सिंह, इंद्रा शक्तावत, शन्नो शर्मा
शरद चंद भंडारी
मेजर जनरल शेर सिंह
रोहिणी सिंघवी
शुभांगी मालाणी, दिनेश मालाणी, प्रियंका मालाण
चारों हाउसेज के कैप्टन और वाइस कैप्टन ने भी ली शपथ
अंबिका हाउस की कैप्टन प्रणीति पटावरी जबकि वाइस कैप्टन राजस्वी देवड़ा होंगी। इसी तरह भवानी हाउस की कैप्टन शुभांगी मालानी, व वाइस कैप्टन राधिका भंडारी, दुर्गा हाउस की कैप्टन रुजोला कच्छवाहा, वाइस कैप्टन मुस्कान सिंघवी, शक्ति हाउस की कैप्टन सिमरन अवस्थी व वाइस कैप्टन तेजस्वी डूडी को चुना गया है।
विवेक्ता सिंह
इस अवसर पर स्कूल के बैंड ने भी प्रस्तुति दी।
रेशमा भट्टाचार्यजी
दक्षा सिंह, पीयूश्री शुक्ला, रिद्दी कुमारी राठौड़
नीरा सिंह
सपना गुप्ता
गायत्री राजे
बिग्रेडियर सतीन्द्र सिंह
मीना देवड़ा