पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • ऑक्शन में विराट 16 करोड़ में बिके तो हथाई पर सुनाई गजलें

ऑक्शन में विराट 16 करोड़ में बिके तो हथाई पर सुनाई गजलें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इन दिनों आईपीएल का सीजन चल रहा है तो भला स्टूडेंट्स कैसे पीछे रहते। एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे टेक्नो-कल्चरल फेस्ट इनोवेरियस-2018 में शुक्रवार को स्टूडेंट्स में आईपीएल की टीमें खरीदने का कॉम्पीटिशन रखा गया। 260 प्लेयर्स ऑन बोर्ड थे जिन्हें खरीदने के लिए ऑडिटोरियम में 10 टीमें थी। हर टीम के पास 65 करोड़ का बजट था। स्टेज पर स्क्रीन भी लगी थी जहां ऑक्शनर जितेंद्र सिंह के एनाउंस करने पर खिलाड़ी का नाम और प्रोफाइल के साथ बेस प्राइस, क्रेडिट प्वाइंट और क्वालिटी डिस्पले हो रही थी। जितेंद्र ने नाम लिया, \\\"विराट कोहली\\\' स्क्रीन पर प्रोफाइल और दूसरी डिटेल डिस्प्ले हुई। विराट की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी लेकिन बोली शुरू हुई 8 करोड़ रुपए से। दूसरी बोली 8.50 करोड़ की थी। विराट को हर टीम लेना चाहती थी इसलिए सभी ने इसमें पार्टिसिपेट किया। टीम नंबर 5 ने विराट की कीमत 16 करोड़ पहुंचा दी तो कोई दूसरा आगे नहीं बढ़ा। जितेंद्र ने एक..दो.. तीन कहा और विराट टीम नंबर 5 के हो गए। अंत में जिस टीम के प्लेयर्स के क्रेडिट स्कोर सबसे ज्यादा था, उन्हें विजेता किया गया। इसमें उत्कर्ष शर्मा, गिरिराज शर्मा, प्रतीक शर्मा और हिमांशु डंगायश की टीम विनर रही।

कॉर्डिनेटर दीपक सिंघल ने बताया कि ऑक्शन में धोनी 13.5 करोड़, शिखर धवन 10 करोड़ और गौतम गंभीर 9.8 करोड़ में बिके। इसके अलावा कईं कंपटीशंस भी हुए। वर्ड्स योगा में स्वाति कुमावत, हुंकार में आकांक्षा शर्मा और तुषार शर्मा, संवेदना में रुचिका शर्मा, छाया को शब्द में कीर्ति गर्ग और काव्य मंथन में मृगांग शेखर विनर रहे। जातिगत समाज पर डिबेट में जीत कॉलेज के तुषार शर्मा विनर रहे। टेक्नो इवेंट्स में माइनिंग इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में माइन ओ वर्क नाम से वर्कशॉप हुई जिसमें वेदांता की टीम ने स्टूडेंट्स को माइन प्लानिंग, ड्रिलिंग, ब्लास्टिंग और जुड़े सॉफ्टवेयर्स के बारे में बताया। वहीं सिविल डिपार्टमेंट में अर्थक्वेक रेजिस्टेंट डिजाइन फिलॉस्फी नाम से वर्कशॉप हुई। इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट में फाइनल इयर्स के स्टूडेंट्स ने ही अपने जूनियर्स को वर्कशॉप के जरिये डिफरेंट-डिफरेंट टाइप्स के सर्किट्स बनाना सिखाया।

एमबीएम कॉलेज में टेक्नो-कल्चरल फेस्ट में हुई डीजे नाइट
हथाई पर सुनाई गजलें
वैसे टेक्नो-कल्चरल फेस्ट का आगाज \\\"हथाई\\\' से हुआ जिसमें वरिष्ठ गीत-गजलकार दिनेश सिंघल और युवा शायर विकास राज भाटी ने गजलों के बीते दौर पर चर्चा की। दिनेश सिंघल ने गजल \\\"रास्ते में खूं ही खूं है और डर में तू भी है...\\\' और \\\"हुक्म है सब पेड़ फल वाले गिराए जाएंगें...\\\' से \\\"हथाई\\\' शुरु की। कहा, गजल पहले अपनी महबूबा से बात करने की आर्ट हुआ करती थी, लेकिन आज सामाजिक समस्याओं को भी गज़ल के जरिए उठाया जा रहा है। यह विस्तार सुखदायक है। इसके बाद विकास राज ने \\\"गज़ल का बहर (पैमाने) में होना जरूरी क्यों है?\\\' इसको लेकर सिंघल से सवाल किए।

खबरें और भी हैं...