पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • एनएलयू के 36 स्टूडेंट्स को मिले प्री प्लेसमेंट ऑफर

एनएलयू के 36 स्टूडेंट्स को मिले प्री-प्लेसमेंट ऑफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के 36 स्टूडेंट्स को प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिले हैं। कुलसचिव सोहनलाल शर्मा ने बताया कि स्टूडेंट्स जब सातवां सेमेस्टर पास करके आठवें सेमेस्टर में आते हैं तो पहले दिन से ही जीरो डे के आयोजन के साथ प्लेसमेंट प्रोसेस शुरू हो जाती है। अगले सत्र में अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे 103 विद्यार्थियों में से 25 विद्यार्थियों ने जीरो-डे रिक्रूटमेंट प्रक्रिया में भाग लिया और 7 ने विभिन्न फर्मों में एप्लाई किया। इन सभी को 8 कंपनियों व तीन विदेशी लॉ फर्म्स की ओर से कुल 36 प्री-प्लेसमेंट ऑफर दिए गए। उन्होंने बताया कि सिरिल अमरचंद मंगल साइरिल अमरचंद मंगल दास में 4, ज्योतिसागर एसोसिएट्स में 1, खेतान एंड कंपनी में 5, लक्ष्मीकुमारन एंड श्रीधरन में 1, लूथरा एंड लूथरा लॉ ऑफिसेज में 8, मजूमदार एंड पार्टनर्स में 2, ट्राइलीगल में 6 व विप्रो टेक्नोलॉजीज में 2 स्टूडेंट्स को प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिला है। जिन विद्यार्थियों ने जीरो-डे ऑफर में भाग लिया, उन्हें प्रतिवर्ष 16 लाख रुपए से अधिक के पैकेज मिले हैं। लंदन की हरबर्ट स्मिथ फ्री हिल्स, लिंक लेटर्स और एलन एंड ऑवेरी ने एक-एक स्टूडेंट को प्री-प्लेसमेंट ऑफर दिया है।

खबरें और भी हैं...