पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम में 23 प्रतियोगियों सहित शिक्षा व खेल क्षेत्र की प्रतिभाएं सम्मानित

सांस्कृतिक कार्यक्रम में 23 प्रतियोगियों सहित शिक्षा व खेल क्षेत्र की प्रतिभाएं सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर|पुलिस दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को कमांडेंट प्रथम बटालियन आरएसी जोधपुर की ओर से परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कुल 23 प्रतिभाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। इन प्रतिभागियों सहित खेल और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करवाने को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट रतनलाल व सहायक कमांडेंट ओमप्रकाश उज्जवल उपस्थित थे।

पुलिस दिवस की पूर्व संध्या पर हुए कार्यक्रम में प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

परेड और रक्तदान शिविर आज

पुलिस दिवस पर सोमवार को कमांडेंट प्रथम बटालियन आरएसी जोधपुर द्वारा सुबह परेड का आयोजन किया जाएगा। इसमें सराहनीय सेवाओं के लिए 64 अधिकारी व कर्मचारियों को उत्तम व अति उत्तम सेवा चिह्न दिए जाएंगे। इसके बाद होने वाले रक्तदान शिविर में आरएसी के 54 जवानों और अधिकारियों द्वारा ब्लड डोनेट किया जाएगा। साथ ही आरएसी के जवानों व अधिकारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन भी किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...