पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • आयकर अपील केंद्रीय वृत्त जोधपुर शिफ्ट करने के लिए लिखा पत्र

आयकर अपील केंद्रीय वृत्त जोधपुर शिफ्ट करने के लिए लिखा पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| जोधपुर के विभिन्न एसोसिएशन ने उदयपुर से कार्यालय को जोधपुर या जयपुर शिफ्ट करने की गुहार लगाई है। इसके साथ ही ऑल इंडिया फैडरेशन ऑफ टैक्स प्रेक्टिशनर्स सीजेड की ओर से वित्त मंत्रालय के सीबीडीटी चेयरमैन को पत्र लिख जोधपुर और बीकानेर डिवीजन सीआईटी सेंट्रल सर्कल उदयपुर को जोधपुर या जयपुर शिफ्ट कर राहत दिलाने की मांग की है। पत्र में बताया, कि हाईकोर्ट और आईटीएटी की बैंच भी जोधपुर में ही लगती है। ऐसे में उदयपुर में अपील की केंद्रीय वृत्त ले जाना अप्रासंगिक है।

दरअसल इनकम टैक्स सर्च कार्यवाही के बाद विभाग की ओर से एसेसमेंट होता है। उस एसेसमेंट के खिलाफ प्रार्थी अपील करता है। तीन वर्ष पूर्व तक तो अपील पर सुनवाई जोधपुर में होती थी। लेकिन बाद में आयकर अपील केंद्रीय वृत्त को जयपुर शिफ्ट किया और कुछ समय बाद इसे उदयपुर शिफ्ट कर दिया गया। ऐसे में अपील के लिए प्रार्थी को हर माह उदयपुर जाना पड़ता है। जोधपुर से उदयपुर के लिए सीधी रेल सेवा नहीं होने से आने-जाने में परेशानी होती है। जोधपुर के अलावा हनुमानगढ़ और बीकानेर के लोगों के साथ भी यही परेशानी है। ऐसे में इस सेंट्रल सर्किल को जोधपुर शिफ्ट कर राहत प्रदान करनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...