शहर के विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब काे याद किया
डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती पर शहर के विभिन्न संगठनों की ओर से जुलूस और प्रेरणा यात्रा निकाल कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कम्युनिटी रिपोर्टर। जोधपुर
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती शनिवार को उत्साह के साथ मनाई गई। शहर के विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन कर बाबा साहेब को याद किया। डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में बारहवीं रोड स्थित रावणा का चबूतरा से झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए नागौरी गेट चौराहा पहुंची। यहां दलित समाज के विभिन्न संगठनों सहित अन्य संगठनों से जुड़े लोगों ने अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शोभायात्रा में अंबेडकर के आदर्श एवं जीवन चरित्र पर आधारित झांकियां शामिल थी। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई छोटी उप शोभायात्रा जालोरी गेट और पावटा पर मुख्य शोभायात्रा में शामिल हुई । डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति अनावरण समिति के अध्यक्ष घनश्याम मेघवाल ने प्रदेश में अंबेडकर की दो सो प्रतिमाएं लगाने की घोषणा की। संगठन के संयोजक दुदाराम भाटी ने बताया, कि अब तक 84 प्रतिमाएं लग चुकी है। मेघवाल की घोषणा पर दलित समाज की ओर से उन्हें दलित र| से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नरेश कंडारा, चतराराम देशबंधु, मदन सजाड़ा, गिरधारी भील, विजय कंडारे, नटवर मेघवाल, जितेंद्र जैन, भंवर बारासा, कमला गोयल, कमलेश बाघराणा, वैनाराम तुरकिया, राजू पेंटर, कमलेश तंवर, सोहन भाटी उपस्थित थे।
मेघवाल समाज 19 खेड़ा न्याति नोहरा बासनी तंबोलिया में अंबेडकर की 127 वीं जयंती मनाई। मेघवाल विकास समिति के अध्यक्ष जगदीश नांदड़ी ने बताया, कि बासनी तंबोलिया स्थित मेघवाल समाज न्याति नोहरा मे बाबा साहब के चित्र के आगे दीप प्रज्जवलित कर पुष्प माला पहनाने के बाद केक काट जयंती मनाई। इस अवसर पर ओगड़राम, सुरजाराम, लुणाराम, कालुराम, करनाराम, भंवरलाल, ओमाराम, जगदीश, धर्माराम, प्रहलादराम, सरदारराम, कंवराराम, मोहनराम और पुकाराम सहित समाज के लोग मौजूद थे। जगदीश नांदड़ी ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला। महंत नारायणदास, महंत नेमीचंद तेजी, राजेश तेजी, महंत ओमप्रकाश घुस्सर, ओमप्रकाश ओटवाल, संजय कुमार, रामचंद्र परिहार के नेतृत्व में कागा, मसूरिया और वाल्मीकि बस्तियों के लोगों ने पुष्प अर्पित किए। भारतीय जाटव समाज संस्था के महासचिव सोहनसिंह आजाद, पीसी वर्मा, किशनसिंह, बाबूलाल दीनबंधु, आरजी राम, सावित्री देवी, ओमप्रकाश बामणिया, रामनिवास, अशोक कुमार, दिलीप सिंह, जयनेश, सपना, पिंकी, कुलदीप ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। भारतीय युवा कांग्रेस के जोधपुर लोकसभा क्षेत्र के महासचिव राजेश मेघवाल के नेतृत्व में इंद्रजीत गुड़ा, अशोक मेहरा, माधोराम मेहरा, नेमीचंद मिंडल, भानुबालान, भागीरथ मेहरा, सुरेश खुड़ीवाल ने अंबेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। जोधपुर अनुसूचित जाति-जनजाति विकास समिति के अध्यक्ष सुरेश सागर सहित पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
प्रताप नगर स्थित अंबेडकर पार्क में जीनगर समाज संयुक्त महासभा समिति के अध्यक्ष टीकमदास चौहान सहित पदाधिकारियों, सदस्यों व समाज के लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। सूरसागर रावटी में न्यू डॉ. भीमराव अंबेडकर विकास समिति के अध्यक्ष रमेश नाथ, महासचिव नाथूसिंह राठौड़, भीकाराम मेघवाल, भागीरथ प्रजापत, हनुमानराम मेघवाल, प्रेमदान चारण, भंवरलाल मेघवाल, रूपाराम आदि ने अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। झालामंड क्षेत्र के अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों ने गांव में रैली निकाली। अरुण नवल, जोराराम मेहरड़ा, माधुराम मेहरा, शक्तिराज गुणपाल, डूंगरराम मेहरा, अरविंद बरवड़, भीकाराम चारणिया, किशोर गुणपाल, प्रवीण कुमार, नरपत पन्नू, डॉ. पीके नरवाल, शक्तिराज भोमाराम ने बाबा रामदेव मंदिर स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी।
कुड़ी हाउसिंग बोर्ड में युवा कांग्रेस महासचिव हनुमान सिरोही, महेंद्र काला, हरेंद्र डूडी, पप्पू, छगन चावड़ा, नेमाराम खोजा, भंवराराम श्रद्धांजलि दी। जीनगर समाज कुड़ी भगतासनी के अशोक पंवार, घनश्याम चौहान, रामकिशन चौहान, महेंद्र चितारा, दिनेश आसेरी ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी। बागर नगर स्थित अंबेडकर उद्यान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बस्ती विकास प्रमुख कुंदनलाल सोनी ने देश से जातिवाद को मिटाने का आह्वान किया। बाबूलाल नागौरी, झूमरलाल आचार्य, वेणुगोपाल मूंदणा, ओम सुखाड़िया, प्रेम खीची, रूपचंद सोनी ने अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में कलेक्टर व महापौर ने विद्यार्थियों को फल व अंबेडकर साहित्य वितरित कर बाबा साहेब के विचारों को जीवन में उतारने का संदेश दिया। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एंप्लॉइज यूनियन कार्यालय में रेल कर्मचारियों ने बाबा साहेब को याद किया।
जेएनवीयू में भी हुए कार्यक्रम
जेएनवीयू छात्रसंघ केंद्रीय कार्यालय में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव पुखराज दिवराया, अंकित गहलोत, वसीम अहमद, हुकमाराम मेघवाल, अभिमन्यु चौधरी, जसराम राणा, जितेंद्र कड़ेला, पुखराज, राजेश मकवाना, राकेश, सुनील कुमार, विष्णु मेघवाल ने अंबेडकर की फोटो पर माल्यार्पण किया। जेएनवीयू के वृहस्पति भवन में केआर मेघवाल, हनुमान खांगटा व प्रो. आरपी सिंह की उपस्थिति में 51 छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया।
मेघवाल समाज की ओर से अंबेडकर जयंती मनाई गई।
भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिलकर दी पुष्पांजलि
नागोरी गेट अंबेडकर सर्किल पर कांग्रेस और भाजपा के पदाधिकारियों ने मिलकर डॉ. अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। शंभूसिंह खेतासर व चंद्रप्रकाश टायसन देरी से पहुंचे, उस समय कांग्रेसजन वहां पुष्पांजलि दे रहे थे। तब सैयद अंसारी व रामेश्वर दाधीच ने कहा, आप भी हमारे साथ आ जाइए, अंबेडकर सभी के हैं। इस दौरान देहात अध्यक्ष हीराराम मेघवाल, रामेश्वर दाधीच, राजेंद्रसिंह सोलंकी, सुनील परिहार, शांतिलाल लिंबा, जसवंतसिंह कच्छवाह, डॉ. अजय त्रिवेदी, मनीषा पंवार, संगीता बेनीवाल, पुखराज पेंटर व शांतिप्रसाद हर्ष सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे। वहीं भाजपा शहर के जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी के नेतृत्व में नागौरी गेट चौराहे स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष युधिष्ठिर कटारिया ने बताया कि जयंती समारोह के दौरान पुष्पाजंलि कार्यक्रम में सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास व कैलाश भंसाली, बीज निगम बोर्ड अध्यक्ष शंभूसिंह खेतासर, जेडीए अध्यक्ष महेंद्रसिंह राठौड़, महापौर घनश्याम ओझा, देेवेंद्र सालेचा, राजेंद्र गहलोत, महेन्द्र मेघवाल, मुकेश लोढ़ा, ब्रह्मसिंह चौहान, ओमप्रकाश दैय्या, विजय राजोरिया, अब्दुल नईम सिलावट, नरेश सुराणा, मनीष शर्मा, अब्दुल रशीद अब्बासी, दिनेश बोहरा, प्रकाश मेवाडा, कैलाश गौड़, सुनील भाटी, महेंद्र तंवर, इंद्रा राजपुरोहित, मो. रफीक लोहार, शशिप्रकाश प्रजापत, दाऊलाल भील, लक्ष्मीचंद धारीवाल, सुनिल बारासा, गंगाराम, महेश जयपाल एवं भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की।
रन फॉर राइट्स में उम्मेद स्टेडियम से दौड़े शहरवासी 
अंबेडकर जयंती पर उम्मेद राजकीय स्टेडियम से रन फाॅर राइट्स का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व अतिरिक्ति महानिदेशक बीआर मेघवाल, पूर्व पुलिस महानिदेशक ओटाराम मेघवाल, आईपीएस पंकज चौधरी सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।
बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने पर जोर
डांगियावास। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मंडोर की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127 वीं जयंती सामाजिक समरसता समारोह के रूप में मनाई। मुख्य वक्ता प्रदेश सह संगठन मंत्री भंवरलाल काला ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने की बात कही। कार्यक्रम कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष त्रिलोकराम नायल ने की। संचालन जवरी लाल विश्नोई ने किया। इसी प्रकार डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बागर नगर स्थित अंबेडकर उद्यान में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की । बागर नगर बस्ती विकास प्रमुख कुंदनलाल सोनी ने कहा प्रत्येक स्वयंसेवक को उनके आदर्शों को अपने जीवन में समाहित करते हुए उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर बाबूलाल नागौरी, झूमरलाल आचार्य, वेणू गोपाल, ओम सुखाडिय़ा, प्रेम खींची और रूपचंद सोनी उपस्थित थे।
प्रश्नोत्तरी व निबंध प्रति. में बच्चों ने जीते पुरस्कार
मंडोर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय आवासीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बीएसएनएल महाप्रबंधक एन. राम के मुख्य आतिथ्य में प्रधानाचार्य सुरेशाराम ने अंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। बाबा साहेब के जीवन पर प्रश्नोत्तरी, निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
चार दिवसीय इंसानियत परिक्रमा संपन्न
युवा शक्ति संगठन की ओर से 11 अप्रैल को ज्योति बा फुले की जयंती पर शुरू हुई इंसानियत परिक्रमा अंबेडकर जयंती पर संपन्न हुई। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष विजय राव व जिला प्रभारी हरकेश कुमार शर्मा ने बताया, कि चार दिन तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ज्योति बा फुले व अंबेडकर मूर्ति स्थल की परिक्रमा की गई।
देश हित में निजी स्वार्थों का त्याग करने पर बल
आफरी में निदेशक डॉ. इंद्रदेव आर्य ने अंबेडकर के आदर्शों को जीवन में अपनाने की जरूरत बताई। डॉ. रंजना आर्या व डॉ. यूके तोमर ने देश हित में निजी स्वार्थों का त्याग करने पर बल दिया। डॉ. तरुण कांत, सवाईसिंह राजपुरोहित, करणाराम चौधरी, डॉ. जी. सिंह ने विचार व्यक्त किए।