पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जैन अल्पसंख्यक सक्षमीकरण शिविर का आयोजन 22 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महावीर कॉम्प्लेक्स में भरवाएंगे छात्रवृत्ति आवेदन
कम्युनिटी रिपोर्टर। जोधपुर

ऑल इंडिया जैन माइनॉरिटी फैडरेशन, जोधपुर की ओर से 22 अप्रैल को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक महावीर कॉम्पलैक्स में जैन अल्पसंख्यक सक्षमीकरण शिविर का आयोजन होगा।

अध्यक्ष उम्मेदराज जैन ने बताया, कि शिविर में एक लाख रुपए तक की पारिवारिक आय वाले कक्षा 1 से 10 वीं तक के विद्यार्थियों को प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप तथा दो लाख रु तक की पारिवारिक आय वाले कक्षा 11वीं से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन भरवाए जाएंगे। इसी तरह ढाई लाख रुपए तक की पारिवारिक आय वाले विद्यार्थियों के लिए मैरिट कम मीन्स स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी । सचिव पीयूष पारख ने बताया, कि आवेदकों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, स्कूल और कॉलेज में जमा कराई फीस की रसीद व पूरे वर्ष में कुल देय फीस, पासपोर्ट साइज दो फोटो, पिछली कक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत व उससे अधिक प्राप्तांक की अंकतालिका, आय प्रमाण पत्र, पिता का आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र तथा अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र साथ लाने जरूरी होंगे।







उपाध्यक्ष डॉ. राजीव जैन ने बताया, कि शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत अल्प आय वर्ग के अपेक्षित 55 वर्ष व उससे अधिक आयु की वृद्ध महिलाओं व 58 वर्ष व उससे अधिक आयु के वृद्ध पुरुषों को वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन तथा निशक्तजन पेंशन के लिए पेंशन आवेदनों की प्रक्रिया भी पूर्ण कराई जाएगी । कोषाध्यक्ष जयचंद मालू ने अवगत कराया कि इसके लिए संबंधित दस्तावेज साथ लाने होंगे । सहसचिव नरेन्द्र और राजेश कोठारी ने बताया, कि आवेदन संबंधित सभी प्रक्रिया पूर्ण कराने के बाद ऑल इंडिया जैन माइनॉरिटी फैडरेशन जोधपुर के हेल्पडेस्क द्वारा ऑनलाइन अप्लाई करने की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...