जिला प्रभारी 20 को बैठक लेंगे
जोधपुर| जिला प्रभारी एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेंद्र गोयल की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर(द्वितीय) मानाराम पटेल ने बताया कि जिला कलेक्टर सभागार में प्रातः 11 बजे जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में होने वाली बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।