मल्टीलेवल आरओबी पर फिर हुआ हादसा घायल बाइक सवार एमडीएमएच में भर्ती
दुर्घटना में घायल युवक को एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
हेलमेट सिर पर पहनने की बजाय हैंडिल पर लटका रखा था
जोधपुर | वीर दुर्गादास राठौड़ मल्टीलेवल ओवरब्रिज पर शनिवार रात को एक और हादसा हो गया। एमडीएमएच पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात को इंद्रा कॉलोनी निवासी पुष्पेंद्रसिंह भाटी बाइक पर मेडिकल कॉलेज की तरफ से ओवरब्रिज पर चढ़कर पांच बत्ती की तरफ जा रहा था। नगर निगम कार्यालय के बाहर पुलिया से उतरते समय उसकी बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। इससे उसकी सिर पर गंभीर चोट लगी। लोगों ने उसे एमडीएम अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार उसने हेलमेट सिर पर पहनने की बजाय हैंडिल पर लटका रखा था। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक जब्त की है।
मौके पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक।