पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • मंदिर में पूजा करने के बाद फंदे से झूला कारोबारी

मंदिर में पूजा करने के बाद फंदे से झूला कारोबारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयरन-स्टील की कूलर-अलमारियां बनाने वाले एक युवा कारोबारी ने मंडोर कृषि उपज मंडी के सामने स्थित एक मंदिर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले उसने एक महिला पर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाते हुए सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसी आधार पर नागौरी गेट पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है।

नागौरी गेट थानाधिकारी लूणसिंह ने बताया कि रातानाडा इलाके में कृष्ण मंदिर के पास रहने वाले संदीप भाटी पुत्र राजेश भाटी की ओर से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया गया कि उसकी मंडोर रोड पर कृषि मंडी के सामने कूलर-अलमारी बनाने की फैक्ट्री है। शनिवार सुबह उसका बड़ा भाई प्रदीप भाटी (45) घर से फैक्ट्री जाने के लिए निकला। इसके कुछ देर बाद संदीप भी फैक्ट्री पहुंचा, लेकिन वहां प्रदीप नहीं मिला। इस पर उसने बड़े भाई को ढूंढ़ना शुरू किया और फैक्ट्री से कुछ दूरी पर स्थित महादेव मंदिर पहुंचा, तो वहां प्रदीप मंदिर की घंटी पर रस्सी के फंदे से झूलता मिला। इस पर संदीप ने क्षेत्र में ही रहने वाले अपने मामा व अन्य रिश्तेदारों को बुलाया और प्रदीप को फंदे से उतारकर क्षेत्र में स्थित यश अमन हॉस्पिटल ले गए। वहां से डॉक्टर ने उसे महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। एमजीएच में डॉक्टर ने जांच के बाद प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर नागौरी गेट पुलिस ने मौका-मुआयना करने बाद एमजीएच मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

लिखा- ज्यादती के केस में फंसाने की धमकी देती

पुलिस के अनुसार प्रदीप के कपड़ों से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने किसी चेतना नामक महिला पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट के अनुसार चेतना ने उसे ज्यादती के केस में फंसाने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करने लगी। पुलिस उस महिला के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल, संदीप की रिपोर्ट पर चेतना के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...