पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • प्रदेश के 4 जिलों में जोधपुर की कुड़ी भगतासनी पीएचसी

प्रदेश के 4 जिलों में जोधपुर की कुड़ी भगतासनी पीएचसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश के 4 जिलों में जोधपुर की कुड़ी भगतासनी पीएचसी राष्ट्रीय स्तर मॉडल संस्थान के रूप में चयनित
जोधपुर| जोधपुर जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़ी भगतासनी का राष्ट्रीय स्तर पर मॉडल संस्थान के रुप में चयन हुआ है। पीएचसी इंचार्ज डॉ. मोहन दान ने बताया, कि शनिवार को प्रदेश के 4 जिलों को चुना गया, जिसमें जोधपुर जिले से कुड़ी पीएचसी को चुना गया है। इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएचसी के सभी चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों से सीधा संवाद कर एनसीडी एप सॉफ्टवेयर को लांच किया है। जिसमें 30-65 वर्ष के सभी लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर व अन्य बीमारियों की स्क्रीनिंग की रिपोर्टिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग के लिए आशा एवं एएनएम घर-घर जाकर सर्वे कर स्क्रीनिंग करेंगी। इस कार्यक्रम को आयुष्मान भारत के साथ जोड़ा है। इसकी ऑनलाइन रिपोर्टिंग केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग दिल्ली को की जाएगी। संवाद कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. सुरेंद्र सिंह चौधरी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. संजीव जैन, पीएचसी प्रभारी डॉ. मोहन दान समेत सभी नर्सिंग कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...