शहर में अगले सप्ताह फिर होगा शटडाउन
सिटी रिपोर्टर.जोधपुर| इंदिरा गांधी मुख्य नहर की मरम्मत के लिए चल रहे 35 दिन के क्लोजर में पीएचईडी द्वारा चार दिन पूर्व ही शहर में रखरखाव के नाम पर शटडाउन लिया गया था। ऐसे में अब पीएचईडी ने शहर में दुबारा शटडाउन की तैयारी कर ली है। गत वर्ष अक्टूबर से 9 अप्रैल तक पीएचईडी ने कुल दस शटडाउन लेकर शहर की जलापूर्ति रोकी थी। इन दस दिनों में करीब दो करोड़ घरों में पानी की सप्लाई नहीं हुई थी। अब पीएचईडी 22 अप्रैल के बाद कायलाना, तखतसागर, झालामंड व चौपासनी फिल्टर हाउस के रखरखाव के नाम पर शटडाउन लेने की तैयारी में जुट गया है। वहीं पीएचईडी एसई सिटी दिनेश पेड़ीवाल ने बताया कि अभी शटडाउन की प्लानिंग नहीं है, लेकिन 22 अप्रैल या इसके बाद शहर में शटडाउन लिया जाएगा। शायद क्लोजर के दौरान यह अंतिम शटडाउन हो।