पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • उपायुक्त सिसाेदिया की कार्यशैली से महापाैर नाराज, किया तबादला

उपायुक्त सिसाेदिया की कार्यशैली से महापाैर नाराज, किया तबादला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम में उपायुक्त सूरसागर के पद पर काम कर रहे स्वरूप सिसोदिया की कार्यशैली को लेकर महापौर घनश्याम आेझा से नाराजगी आैर इसके बाद हुए तबादले को लेकर निगम गलियारों में चर्चा बनी हुई है। सिसोदिया को कुछ दिनों पहले ही उपायुक्त पद से हटाकर राजस्व अधिकारी के पद पर लगाया गया है। इधर, आयुक्त आेपी कसेरा ने भी सिसोदिया की जमकर क्लास ली। आयुक्त ने सिसोदिया को 16 सीसी का नोटिस जारी करते हुए उनके खिलाफ सरकार को चार्जशीट की अनुशंसा भी की है। इधर, राज्य सरकार ने तीन दिन पूर्व ही आरएमएस अधिकारी नारायणलाल मीणा का किशनगढ़ से जोधपुर नगर निगम उपायुक्त पद पर तबादला किया है। मीणा ने पदभार ग्रहण तो कर लिया है, लेकिन उन्हें अभी कामकाज नहीं सौंपा है।

पत्रावलियां अटकाने की कार्यशैली से नाराजगी
आरआे चतुर्थ स्वरूपसिंह सिसोदिया को राज्य सरकार ने करीब पांच माह पूर्व निगम में परिवीक्षाकाल पर उपायुक्त के पद पर भेजा था। सिसोदिया को निगम की कार्यशैली समझने में दो-तीन माह का समय लगा, लेकिन इसके बाद कामकाज निपटाने में जुट गए। कुछ समय तक यह रवैया रहा, लेकिन अचानक उनके कामकाज में बदलाव आ गया। वे हर पत्रावली को अटकाने की कोशिश में जुट गए। बस इसी बात को लेकर महापौर व आयुक्त नाराज रहने लगे। हालांकि इस मामले को लेकर आयुक्त व महापौर ने कई बार समझाया भी, लेकिन सिसोदिया ने अपनी अड़ियल कार्यशैली निरंतर जारी रखी।

खबरें और भी हैं...