उम्मेद अस्पताल में ट्यूबवैल के लिए भूमि पूजन
उम्मेद अस्पताल में ट्यूबवैल के लिए भूमि पूजन
सिटी रिपोर्टर | जोधपुर
उम्मेद अस्पताल में शुक्रवार को सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ने पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। व्यास की अनुशंसा पर विधायक कोटे से ट्यूबवैल खुदाई का कार्य करवाया जा रहा है। विधायक व्यास ने कहा, ट्यूबवैल से उम्मेद अस्पताल परिसर में स्थित रेजीडेंट्स और डॉक्टर्स को पानी की समस्या ने निजात मिलेगी। अस्पताल अधीक्षक डॉ. रंजना देसाई, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. बीएस जोधा, डॉ. एसके विश्नोई एवं उप अधीक्षक डॉ. केएन मूथा, नर्सिंग अधीक्षक पीयूष ज्ञानी, शकुंतला पुरोहित, रीटा जोन सहित अन्य पैरामेडिकल स्टाफ व मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित थे।