पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • महिला यात्री का रेलवे से सवाल ऊपर की बर्थ पर बिना सीढ़ी कैसे चढूं्?

महिला यात्री का रेलवे से सवाल ऊपर की बर्थ पर बिना सीढ़ी कैसे चढूं्?

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर। जोधपुर के रास्ते बीकानेर से बांद्रा टर्मिनस जाने वाली रणकपुर एक्सप्रेस के एक स्लीपर कोच में महिला को ऊपर की ऐसी बर्थ दे दी, जिस पर चढ़कर जाना संभव ही नहीं था। इस ट्रेन के एस-7 कोच में सफर कर रही सरिता कंवर ने जब अपनी बर्थ देखी तो हैरान रह गई। बर्थ पर चढ़ने के लिए कोई सुविधा ही नहीं थी। रेलवे की इस अव्यवस्था को लेकर सरिता ने रेल मंत्रालय को संदेश भेजा कि आपकी नए तरह के मेक इन इंडिया कोच वास्तव में लाजवाब है जिसमें महिलाओं से यह उम्मीद की जा रही है कि वे ऊपर की बर्थ पर छलांग मार कर चढ़ जाएं क्योंकि इस बर्थ पर तो सीढिय़ों जैसी सुविधा दी नहीं गई है। यात्री की शिकायत पर बाद में रेलवे ने जोधपुर में इस दिक्कत को दूर करवाया।
खबरें और भी हैं...