पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कर्मचारी 22 से करेंगे आंदोलन का आगाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्मचारी 22 से करेंगे आंदोलन का आगाज
जोधपुर | अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ एसएम, राजस्थान जलदाय श्रमिक व कर्मचारी संघ 17 अप्रैल से अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन शुरू करेगा। इसकी तैयारियों को लेकर महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष राजाबाबू बोहरा की अध्यक्षता में रिक्तिया भैरूजी स्थित महासंघ कार्यालय में बैठक हुई। महासंघ प्रदेशाध्यक्ष बोहरा ने बताया, कि राज्य सरकार को वर्कचार्ज कार्मिकों को पदोन्नति देने, पशुपालन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जो कंपाउडर का प्रशिक्षण ले चुके हैं उनको पदोन्नति देने, मृतक आश्रित कर्मचारियों के प्रोबेशन पीरियड पूर्ण होने पर नियमित करने सहित 22 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया था। सरकार ने वार्ता भी की और इस पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया, लेकिन आज दिन तक सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया।





बैठक में ब्रह्मदेव पुरोहित, हरनारायण दाधीच, भंवरलाल प्रजापत, दयाराम प्रजापति, मदन शर्मा, शांता जोशी, मो.तंजीम, सलीम खान, नीलकंठ, पीसी व्यास और मांगीलाल मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...