पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • कठुआ रेप केस पर आक्रोश रॉयल राइडर्स क्लब ने कैंडल मार्च व मौन जुलूस निकाला

कठुआ रेप केस पर आक्रोश रॉयल राइडर्स क्लब ने कैंडल मार्च व मौन जुलूस निकाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कठुआ रेप केस के विरोध में रॉयल राइडर्स क्लब ने कैंडल मार्च निकाला।

जोधपुर | कठुआ रेप केस को लेकर शनिवार शाम 7:30 बजे रॉयल राइडर्स क्लब के राइडर्स ने कैंडल मार्च निकाला। कठुआ में दरिंदगी का शिकार आसिफा के हत्यारों को सजा दिलाने व पीड़िता के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए शहीद स्मारक पर एकत्रित होकर दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान रॉयल राइडर्स क्लब के अध्यक्ष सरूप रॉय व शहर की युवा फिमेल राइडर्स काजल शर्मा ने कठुआ में आसिफा के साथ हुई दरिंदगी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सरकार से हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। इस अवसर पर उपस्थित राइडर्स व गणमान्य नागरिकों ने आसिफा व उसके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए गुनहगारों को त्वरित कड़ी सजा दिलाने की अपील की।

जोधाणा मुस्लिम जागरूक मंच ने भी जताया विरोध

जोधाणा मुस्लिम जागरूक मंच की ओर से जालोरी गेट पर कैंडल मार्च निकालकर जम्मू कश्मीर के कठुआ व उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मासूम बालिकाओं से दुष्कर्म के अपराधियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। मंच के संस्थापक अध्यक्ष साजिद खान ने इन घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा, कि देश में बेटियां सुरक्षित नहीं है। इस दौरान संयोजक शकील अहमद, बादशाह खान, नसीम अली, राजू खान, मेहबूब आलम, मोहम्मद अली रंगरेज, जहूर भाटी, दाउद, इदरीश बैलीम आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...